
#अमर उजाला वेबिनार जिसमें कुछ जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हमारे साथ होंगी।
और बताएंगी सोशल मीडिया ने कैसे बदली उनकी जिंदगी*
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
20 अक्टूबर 2022
आज के समय में सोशल मीडिया लोगों की जिंदगी में एक अलग जगह बना चुका है। ऐसे में लोग न सिर्फ काफी संख्या में फेसबुक, इंस्टाग्राम या यूट्यूब जैसे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं, बल्कि रोजाना इनका इस्तेमाल भी करते हैं। वहीं, अगर यूं कहा जाए कि आज के दौर में सोशल मीडिया ने लगभग सभी की जिंदगी पर कुछ न कुछ असर डाला है, तो शायद इसमें कुछ गलत न हो। इसी बात को विस्तार से समझने के लिए कि सोशल मीडिया ने महिलाओं की जिंदगी को किस तरह से बदला है। इसके लिए अमर उजाला आयोजित करने जा रहा है एक वेबिनार, जिसमें कुछ जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हमारे साथ होंगी। तो फिर हो जाइए तैयार इस वेबिनार से जुड़ने के लिए

सोनम एम. पुरी एक ब्लॉगर हैं और ये महिलाओं के स्वास्थ्य पर लिखती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर इनके साथ 43 हजार से भी ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं। महिलाओं को लेकर सोनम एम. पुरी अपनी बातें अमर उजाला के बेबिनार में रखेंगी।

- अभिलाषा शर्मा भी सोशल मीडिया की दुनिया में एक जाना-माना नाम है, जिनके साथ इंस्टाग्राम पर 34 हजार से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं। अभिलाषा पेशे से न्यूट्रिशनिस्ट हैं। वेबिनार में जुड़कर ये भी अपनी बात रखेंगी।

दीप्ती नानवानी इन्फ्लुएंसर हैं और पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। सोशल मीडिया पर 19 हजार से ज्यादा लोग इनके साथ जुड़े हैं। वहीं, शुक्रवार को उमर उजाला के कार्यक्रम में ये भी महिलाओं को लेकर अपनी बात रखेंगी।

इश्वाकी भारद्वाज सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वहीं, वे पेशे से मेकअप और हेयर आर्टिस्ट हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 12 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अमर उजाला के कार्यक्रम में शिरकत कर इश्वाकी भरद्वाज अपनी बात रखेंगी।

शाताक्षी भारद्वाज
- सोशल मीडिया पर बतौर ब्लॉगर अपनी पहचान बना चुकी शाताक्षी भारद्वाज काफी प्रसिद्ध हैं। इंस्टाग्राम पर इनके साथ 10 हजार से भी ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं। वेबिनार में महिलाओं को लेकर उनकी बातें सुनने का आपको मौका मिलेगा।






