
खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो
07 सितंबर 2022
दिनांक-06.09.2022 को श्री परमेन्द्र सिंह निवासी गांव रोपड़ कसौली ने शिकायत पत्र प्रेषित किया कि दिनांक 30.08.2022 को राकेश कुमार, अनिल कुमार, लाली व जन्गू सभी ने इसके बरामदे मे प्रवेश करके शराब पी तथा गन्दी गालियां देकर घर वालों को जान से मारने की धमकियां दीं । जिस संदर्भ में पुलिस थाना कसौली में अभियोग आधीन धारा 451, 504, 506, 34 भारतीय दण्ड सहिंता में पंजीकृत किया जाकर आगामी अन्वेषण अमल में लाया जा रहा है ।
2. दिनांक-05.09.2022 को श्री अमर सिंह निवासी गांव छटयान कसौली ने ब्यान किया कि शाम के समय इसे नाहरी लिंक रोड़ पर गाड़ी गिरने की आवाज आई । वहां पहुंचने पर इसने एक A/F टिप्पर ढाँक से नीचे पलटा हुआ पाया । जिसके चालक कुलदीप कुमार को घायल अवस्था में धर्मपुर अस्पताल ले गये, जहां पर उसकी मृत्यु हो गई । यह हादसा टिप्पर चालक कुलदीप कुमार की लापरवाही के कारण हुआ है। जिस संदर्भ में पुलिस थाना कसौली में अभियोग आधीन धारा 279, 337, 304A भारतीय दण्ड सहिंता में पंजीकृत किया जाकर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।
3. दिनांक-05.09.2022 माननीय न्यायालय ACJM कसौली द्वारा पुलिस थाना कसौली में होटल शान ए कसौली के मालिक के खिलाफ लोक मार्ग पर होटल का सामान रखकर उसे बाधित करने के संदर्भ में आदेश प्राप्त हुए । जिस संदर्भ में पुलिस थाना कसौली में अभियोग आधीन धारा 283 भारतीय दण्ड सहिंता में पंजीकृत किया जाकर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।
4. दिनांक 05.09.2022 को जिला पुलिस सोलन द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार 161 चालान किये जाकर कुल 7,400/-रूपये जुर्माना प्राप्त किया गया । जिनमें Drunken Driving=01, Dangerous Driving=04, Over Speeding=18, W/O Driving License=08, Using Mobile while driving = 03, W/O Helmet=44 तथा अन्य में 83 चालान किये गये ।





