अर्की कॉलेज में नए सत्र से एमए इतिहास और अंग्रेजी की कक्षाएं आरंभ की जाएंगी : संजय अवस्थी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

16 फरवरी 2023

अर्की ग्राम पंचायत खनलग के मैंथी गांव में गुरु पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। संजय अवस्थी ने गुरु रामदास नवमी की बधाई देते हुए कहा कि संत महापुरुष किसी एक जाति और धर्म के नहीं होते, बल्कि वे समस्त मानव जाति का कल्याण करते हैं। उन्होंने कहा कि एक समाज एक परिवार का सपना लेकर हम मिलजुल कर क्षेत्र का विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि अर्की कॉलेज में नए सत्र से एमए इतिहास और अंग्रेजी की कक्षाएं आरंभ की जाएंगी, जिससे क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा घरद्वार पर ही प्राप्त होगी।

उन्होंने इस अवसर पर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निपटारे के निर्देश भी दिए। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति सूचारु रूप से चलाने और घरों में पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति सुचारू रखें, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस मौके पर अखिल भारतीय हरिजन लीग शाखा अर्की के अध्यक्ष चुनी लाल बंसल, उपाध्यक्ष कैलाश चंद, महासचिव संतराम पंवर, अनुसूचित जाति लीग कांग्रेस कमेटी अर्की के अध्यक्ष सीडी बंसल, ऑल इंडिया कांग्रेस ब्रिगेड सोलन के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news