
#खबर अभी अभी कुल्लू ब्यूरो*
17 नवम्बर 2023
जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में जहां दशहरा उत्सव संपन्न हो गया है। तो वही यहां पर दिवाली तक ही दुकानों को लगाने की अनुमति दी गई थी। ऐसे में अभी भी कई दुकानदार ढालपुर मैदान में कब्जा जमाए बैठे हैं। अब ऐसे दुकानदारों को हटाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा विशेष रूप से अभियान शुरू किया गया है और पुलिस बल के साथ मिलकर ढालपुर मैदान से दुकानें हटाई जा रही है।
हालांकि जिला प्रशासन के द्वारा इन दुकानों में लगी बिजली के कनेक्शन को काट दिया गया है। लेकिन उसके बाद भी ढालपुर मैदान में यह व्यापारी सामान बेचने के लिए डटे हुए हैं। वीरवार को भी जिला राजस्व अधिकारी गणेश ठाकुर की अध्यक्षता में पुलिस व नगर परिषद के कर्मचारी दुकानों को हटाने में जुटे और उन्हें चेतावनी दी गई।
#खबर अभी अभी कुल्लू ब्यूरो*





