
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
7 मई 2023
ऊना। जिले पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहनों के चालान करके जुर्माने के रूप में कुल 9,700 रुपये की राशि प्राप्त की है। इसी प्रकार यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर कुल 144 चालान किए गए।
इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर नौ व्यक्तियों के चालान धूम्रपान निषेध अधिनियम के अन्तर्गत किए गए। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





