
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
7 मार्च 2023
आईजीएमसी का न्यू ओपीडी ब्लॉक (बाह्य रोगी विभाग भवन) सोमवार को बतौर ट्रायल शुरू कर दिया।
अस्पताल के कर्मचारी सोमवार सुबह साढ़े सात बजे न्यू ओपीडी ब्लॉक पहुंचे। दूसरी मंजिल पर पर्ची काउंटर तैयार था लेकिन सुबह के सत्र में अधिकांश मरीज मरीज पर्ची बनाने के लिए पुराने भवन ही चले आए। मरीजों की भीड़ बढ़ी तो अधिकारियों ने सुरक्षा कर्मी की मदद से ओपीडी में उपचार करवाने आए मरीजों को न्यू ओपीडी ब्लॉक का रास्ता बताकर पहुंचाया। पंजीकरण केंद्र पर सुबह आठ बजे जुब्बल की रहने वाली सुभद्रा देवी (74) की पर्ची सबसे पहले बनी। उन्होंने मेडिसिन ओपीडी की पर्ची बनाई। हालांकि सुबह दस बजने के बाद ऑकलैंड टनल के पास से ओपीडी ब्लॉक के रास्ते से मरीज उपचार के लिए पहुंचने लगे।
आईजीएमसी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई थी। सुबह 10 बजे के बाद मरीज न्यू ओपीडी ब्लॉक के रास्ते से ही यहां आए। यहां दूसरी मंजिल पर बने पर्ची काउंटर पर मरीजों ने मेडिसिन, सर्जरी, नेत्ररोग, बालरोग, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी विभाग की पर्ची बनवाई। सुरक्षा कर्मी और पंजीकरण केंद्रों पर तैनात कर्मियों ने मरीजों को लिफ्ट के माध्यम से ओपीडी का रास्ता बताया। पर्ची पर ओपीडी की जानकारी प्रिंट होकर आ रही थी लेकिन पहला दिन होने के कारण अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी स्वयं मरीजों को गाइड करते हुए नजर आए।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





