
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
11 फरवरी 2024

आईजीएमसी के न्यू ओपीडी ब्लॉक की कैंटीन में लगी आग के मामले में चार वरिष्ठ डॉक्टरों को चार्जशीट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग पूर्व में चिकित्सकों की ओर से दिए जवाब से संतुष्ट नहीं है। लिहाजा, विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई है। अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि कैंटीन आंवटन को लेकर पूरे मामले में हुई लापरवाही को लेकर इनसे जवाब तलब किया गया है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के न्यू ओपीडी ब्लॉक के टॉप फ्लोर स्थित कैंटीन में पिछले साल आग लगी थी।
अस्पताल सूत्रों का कहना है कि घटना में करीब पौने दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। कैंटीन आवंटन को लेकर लापरवाही बरती गई, वहीं आवंटन को लेकर किसी तरह का रिकॉर्ड भी नहीं है। लिहाजा, घटना के बाद सरकार मामले पर जांच कर रही थी। पहले भी कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण अब सरकार एक्शन मोड पर आई है। अब वरिष्ठ डॉक्टरों को चार्जशीट कर जवाब तलब किया गया है।
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*





