
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
7 मई 2023

टिकट विक्रेता कंपनी सोमवार-मंगलवार से धर्मशाला में अपना काउंटर खोलेगी। इस दौरान जहां ऑनलाइन बुक की गई टिकटों की हार्ड कापी हासिल की जा सकेगी, वहीं स्टेडियम के विभिन्न स्टैंडों में शेष बची टिकटों को भी खरीद सकेंगे।
इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 17 और 19 मई को प्रस्तावित मैचों के लिए एक बार फिर से ऑनलाइन टिकट अगले सप्ताह से बिकना शुरू होंगे। इसके अलावा टिकट विक्रेता कंपनी पेटीएम की ओर से एचपीसीए में टिकट काउंटर भी लगाया जाएगा, जहां पर ऑनलाइन बुक की गई टिकटों की हार्ड कापी के अलावा क्रिकेट प्रेमी शेष बचे स्टैंडों के टिकट भी खरीद सकेंगे।
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैचों के लिए सोमवार से कंपनी की ओर से टिकट सेल काउंटर लगाया जाएगा। इस दौरान ऑनलाइन टिकटों की हार्ड कापी के अलावा क्रिकेट प्रेमी मैच के लिए टिकटें भी खरीद सकेंगे। टिकट बेचने वाली कंपनी के कर्मी धर्मशाला पहुंच गए हैं और अगले सप्ताह से अपना कार्य शुरू कर देंगे।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





