
ख़बर अभी अभी शिमला ब्यूरो
10 जून 2024
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय सील कर दिया गया है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा यह कार्रवाई अमल में लाई गई है जिससे शिक्षा विभाग में गड़बड़ी हुई है।
चक्कर स्थित न्यायालय के निर्णय के बाद प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय सील हुआ है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के भवन में यह उपनिदेशक कार्यालय वर्ष 2007 से चला हुआ था।शिक्षा विभाग ने उपनिदेशक कार्यालय को खाली छोड़ कर संपदा अधिकारी के फैसले को लेकर न्यायालय में अपील दायर की थी जिसे खारिज कर दिया गया।जिसके बाद केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के संपदा अधिकारी ने सोमवार सुबह उपनिदेशक कार्यालय को जड़ दिया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। कार्यालय सील होने से स्टाफ बाहर खड़ा है जबकि काम भी पूरी तरह से ठप हो गया है।





