
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 फरवरी 2024
एक ओर जहां प्रशासन द्वारा सोलन शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की मुहिम जारी है और लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को तोड़ा जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी कुछ मकान ऐसे हैं जो कि अवैध तरीके से बनाए गए हैं लेकिन प्रशासन उनकी कोई भी सुध नहीं ले रहा है सोलन शहर के वार्ड नंबर 11 के अपर सूर्य विहार में देव कुंज एक बिल्डिंग मौजूद है जिसमे चौथी मंजिल अवैध तरीके से बनाई गई है बिल्डिंग में रह रहे रविंद्र कुमार ने आरोप लगाया है की बिल्डिंग की चौथी मंजिल मे रह रहे लोगो ने 2002 से लेकर अभी तक टैक्स नहीं दिया है जिसको लेकर लोगों ने नगर निगम और प्रशासन से भी गुहार लगाई है कि इस अवैध तरीके से बनाई गई मंजिल को तोड़ा जाए।
साथ ही रविंद्र कुमार ने आरोप लगाया है की नगर निगम से उन्होंने आरटीआई मांगी थी लेकिन जिसका जवाब अभी तक नही मिला है। लिखत शिकायत भी नगर निगम आयुक्त को दी और सीएम हेल्प लाइन पर भी शिकायत की गई। जिसका जवाब नही मिला। इस विषय पर जानकारी देते सरोज ने बताया कि देव कुंज बिल्डिंग की चौथी मंजिल अवैध तरीके से बनाई गई है जिसका टैक्स भी उन्होंने नगर निगम को नहीं दिया है। इस विषय पर नगर निगम डिप्टी कमिश्नर प्रियंका चंद्रा से जब बातचीत की तो उन्होंने इस मामले का जवाब टाल मटोल कर दिया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





