
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
15 जुलाई 2024
हिमाचल में स्टेट कैडर का दर्जा देने के फैसले से राजस्व विभाग के पटवारीओ और कानूनगों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जिसके चलते अब आज से प्रदेश भर में हिमाचली प्रमाण पत्र सहित कई जरूरी सर्टिफिकेट नहीं बनेंगे। इसी मुद्दे को लेकर आज सोलन में पटवारी एवं कानूनगो राज्य संवर्ग करने के विरोध में उपायुक्त महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने पहुंचे।
जिसमें जिला अध्यक्ष अमनदीप सिंह ने बताया कि यदि सरकार आम जनता के हितों में व पटवारी एवं कानूनगो के हितों में कार्य करना चाहती है तो हर पंचायत स्तर पर एक पटवारी की नियुक्ति हर चार पटवारी पर एक कानूनगो व कानूनगो से नायब तहसीलदार की पदोन्नति का शत प्रतिशत कोटा उपलब्ध करवाया जाए वहीं जिला सोलन के प्रत्येक पटवारी वह कानूनगो ने आज से सभी ऑनलाइन कार्य बंद कर दिए है। उनका कहना है कि यदि प्रदेश सरकार राज्य संवर्ग का निर्णय वापस नहीं लेती है तो आगामी रणनीति के अनुसार आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।





