आत्मा परियोजना के तहत ग्राम पंचायत सलापड़ और जड़ोल में क्षेत्रीय भ्रमण एवं निरीक्षण

सुंदरनगर,

आत्मा परियोजना के अंतर्गत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसपीआईयू शिमला से राज्य समन्वयक डॉ. हरीश ठाकुर एवं मीडिया सलाहकार रोहित पराशर ने सुंदरनगर विकास खंड की ग्राम पंचायत सलापड़ और जड़ोल में क्षेत्रीय भ्रमण एवं निरीक्षण किया।
इस दौरान प्राकृतिक खेती के तहत स्थापित फॉर्म फील्ड स्कूल तथा प्रदर्शन स्थल का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने लाभार्थी किसानों से संवाद कर परियोजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा फील्ड स्तर पर अपनाई जा रही तकनीकों का अवलोकन किया।
राज्य समन्वयक डॉ. हरीश ठाकुर ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने, फसल विविधीकरण पर ध्यान देने तथा आत्मा परियोजना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के लिए आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आत्मा परियोजना किसानों की आय में वृद्धि करने के साथ-साथ टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक डॉ. संजय ठाकुर, डॉ. हितेंद्र ठाकुर, सुंदरनगर के खंड तकनीकी प्रबंधक नरेंद्र कुमार, सहायक प्रबंधक योगराज सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Share the news