#आदित्य नेगी ने बताया कि जिला में पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं 12 नवंबर, 2022 को होगा मतदान*

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

10 नवंबर 2022

 

12 नवंबर के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बताया कि जिला में पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं और मतदान 12 नवंबर, 2022 को होगा।
उन्होंने बताया कि जिला में सभी निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पोलिंग पार्टियों के रहने का इंतजाम करें और हर मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उपायुक्त ने मतदान कर्मियों से अपील की कि वे कर्तव्य निष्ठा से कार्य करें और निष्पक्ष एवं पारदर्शी रवैया अपनाएं ताकि मतदान से लोकतंत्र मजबूत हो सके।

Share the news