आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा शाढाबाई में एडवांस मेडिटेशन शिविर संपन्न

कुल्लू-
आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा शाड़ाबाई कुल्लू में एडवांस मेडिटेशन शिविर का आयोजन किया गया। आर्ट ऑफ़ लिविंग मिडिया प्रभारी सुशांत शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि कुल्लू स्थित श्रावस्ती देचेन छोइखोर महाविहार एवं उच्च बौद्ध अध्ययन संस्थान शाड़ाबाई में 25 मार्च से शुरू होकर 29 मार्च को शिविर का समापन किया गया।वहीं आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा एडवांस मेडिटेशन शिविर में बेंगलुरु से आये प्रशिक्षक दिनेश घोड़के और खुर्शेद बटलीवाला विशेष रूप से उपस्तिथ रहे।5-दिवसीय एडवांस्ड मेडिटेशन प्रोग्राम, दिनेश घोड़के और खुर्शेद बटलीवाला (बावा) द्वारा संचालित एक प्रसिद्ध रेसिडेंशियल (आवासीय) कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को गहरी आंतरिक शांति, स्पष्टता और भावनात्मक संतुलन का अनुभव कराने के लिए बनाया गया है। यह शांत और अनुशासित वातावरण में आयोजित किया जाता है, जिसमें गाइडेड मेडिटेशन, प्रभावशाली श्वास तकनीकें, मौन (साइलेंस) के सत्र और दैनिक जीवन के लिए व्यावहारिक ज्ञान शामिल है। एडवांस मेडिटेशन शिविर के दौरान बाहरी राज्यों व प्रदेश भर से आये लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। शिविर के दौरान योग , ध्यान के साथ साथ आध्यात्मिक ज्ञान व जीवन जीने की कला के गुर भी सीखे। शिविर के माध्यम से मानवीय मूल्यों के साथ आत्मविश्वास की भावना जगा कर शांत मन से अपने व समाज के लिए उपयोगी कैसे बने,इस शिविर में को सिखाया गया । एडवांस मेडिटेशन कोर्स प्रोग्राम आध्यात्मिक अनुभव है यह कोर्स विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो अपनी ध्यान साधना को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं। कोर्स की मुख्य विशेषताएं मौन का अभ्यास है जो मानसिक शोर को कम करने और आत्म साक्षात्कार करने में मदद करता है इसमें गहराई से ले जाने वाले मुद्राएँ शामिल है। मुद्रा और ध्यान व ज्ञान सत्र शारीरिक और मानसिक संतुलन के लिए विशिष्ट योग मुद्राओं मानसिक संतुलन के लिए विशिष्ट योग मुद्राओं और जीवन से जुड़े गुढ ज्ञान के सत्र होते हैं।

Share the news