आवारा जानवरों की सेवा में जुटी सोलन जिले की निर्मला वर्मा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

27 जुलाई 2023

आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में जहां लोग अपने लिए भी वक्त नहीं निकाल पाते वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो अपने अलावा जानवरों का भी विशेष ख्याल रखते हैं ऐसा ही एक मामला सोलन जिले में देखने को मिला। निर्मला वर्मा जोकि सोलन जिले की वार्ड नंबर 14 की रहने वाली है वह पिछले 25 सालों से जानवरों की सेवा करती आ रही है जानकारी के अनुसार वह सभी जानवरों की सेवा करती है यदि कोई जानवर किसी बीमारी से ग्रसित है तो वह उसकी भी सेवा करती है

उन्होंने कहा की उन्होंने एक कुत्ते को देखा जिसमें कीड़े पड़े हुए थे उसके बाद उन्होंने वसुमति संस्था को कॉल किया और उसके बाद उसका ट्रीटमेंट चल रहा है जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि लोग उन्हें परेशान करते हैं कि उन्होंने आवारा कुत्तों को क्यों रखा हुआ है लेकिन उसके बाद भी वह अपने कार्य से पीछे नहीं हट रही है साथ ही उन्होंने कहा कि वह जानवरों के इलाज के लिए किसी से पैसे नहीं लेती उनका मुफ्त में इलाज करवाती हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news