
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
दालों -सब्जियों का स्वाद बढ़ाने वाला टमाटर हिमाचल की रसोइयों से गायब होने लगा है। टमाटर के आसमान छूते दामों से लोगों ने अब टमाटर को इग्नोर करना शुरू कर दिया है। कारण साफ है- टमाटर कई क्षेत्रों में 100 के पार पहुंच गया है।
बता दें कि नवरात्र के बाद अब शादी के सीजन के बीच हिमाचल में सब्जियों के दामों ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। यही कारण है कि लोग अब टमाटर से तौबा करने लगे हैं।
सोशल मीडिया पर टमाटर ट्रेंडिंग
आहा…टमाटर बड़े मजेदार…,’ जैसे कई गीतों पर रिल्स बनाकर लोगों ने टमाटर को ट्रेंडिंग पर लाया है। वहीं, हर किसी की जुबान पर ये गाना भी छाया है। लेकिन इन सब के ऊपर, टमाटर के दामों ने हर किसी को परेशान कर रखा है। पहुंच से बाहर हुआ टमाटर शिमला में 100 से ऊपर चल रहा है। हालांकि ये इजाफा इस 1 हफ्ते में ही हुआ है।
सोलन में टमाटर के दाम
बता दें कि सोलन के लोअर बाजार में इस हफ्ते के पहले टमाटर 80रूपए तक बिक रहा था, लेकिन रेट 100 रूपय तक पहुंचा और अब जल्द ही दाम 150 के पार हो गया। वहीं, त्योहार सीजन पर टमाटर घर की रसोई से दूर है।
कीमतों में वृद्धि:
सोलन सहित हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में टमाटर की कीमत 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।
हालिया बदलाव: पिछले हफ्ते में टमाटर के दाम में 40 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है।





