#उड़ान भरते ही विमान में आई तकनीकी खराबी, 139 यात्री थे सवार…दोहा जा रही थी फ्लाइट*

technical failure in doha bound flight flight postponed

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

2 दिसंबर 2022

चेन्नई से 139 यात्रियों को लेकर दोहा जा रहे एक निजी विमान में शुक्रवार तड़के उड़ान भरने की तैयारी के दौरान तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद विमान रनवे से वापस लौट गया। हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि विमान हवाईपट्टी पर उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था, तभी गड़बड़ी का पता चला और पायलटों ने रनवे से वापस लौटने की अनुमति मांगी।

उन्होंने बताया कि 139 यात्रियों को विमान से उतारा गया और शहर के होटलों में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि तकनीकी समस्या का समाधान होने के बाद यात्रियों के गंतव्य के लिए आगे बढ़ने की संभावना है। विमान में चालक दल के पांच सदस्य थे।

Share the news