# उद्योगपति बोले- हो रहे प्रताड़ित, पलायन की कर रहे हैं तैयारी |

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

6 जुलाई 2023

Industrialist harassed in Himachal, ready to left

औद्योगिक गतिविधियां संचालित कर रहे कई उद्योगपतियों को राजनीतिक तौर पर परेशान किया जा रहा है। ऐसे में तीन नामी कंपनियों ने हिमाचल से पलायन करने की बात कही है।

हिमाचल में लंबे समय से औद्योगिक गतिविधियां संचालित कर रहे कई उद्योगपतियों को राजनीतिक तौर पर परेशान किया जा रहा है। ऐसे में तीन नामी कंपनियों ने हिमाचल से पलायन करने की बात कही है।

 

ये उद्योगपति उत्तर प्रदेश में उद्योग स्थापित करने की बात कह रहे हैं। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में उद्योगपतियों को राजनीतिक तौर पर परेशान करने की उद्योग मंत्री कार्यालय में शिकायतें की गई हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय भी अवगत कराया गया है।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि उद्योगपतियों को परेशान किए जाने की शिकायतों का मामला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के ध्यान में लाया गया है। उद्योगपतियों को बिना किसी कारण के परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश में उद्योगपतियों को भय मुक्त वातावरण देने का सरकार ने वायदा किया है। उन्होंने ऐसे असामाजिक लोगों को हरकतों से बाज आने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल में नए उद्योग स्थापित करने की योजना तैयार कर रहे हैं। इसको लेकर उद्योगपतियों से लगातार बैठकें हो रही हैं।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news