
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
3 सितंबर 2024
निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 05 के उप-निर्वाचन के दृष्टिगत उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।
इस सम्बन्ध में आदेश हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1994 की धारा 9 तथा हिमाचल प्रदेश नगर निगम नियम, 2012 के नियम 30 (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं।
इन आदेशों के अनुसार सहायक निर्वाचन अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया को नियमानुसार एवं समयबद्ध पूरा करने के लिए हिमाचल प्रदेश नगर निगम नियम, 2012 के प्रावधानों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित बनाएंगी।





