
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
26 मई 2023
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज ठियोग के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 05 के धंसे हिस्से का जायजा लिया और अधिकारीयों को उसे जल्द दुरुस्त कर बहाल करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि एनएच 05 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग है जो शिमला जिला को किन्नौर जिला तथा लाहौल स्पीति के काजा से जोड़ता है।
इसके अतिरिक्त, यह राष्ट्रीय राजमार्ग शिमला के रोहडू और अन्य उपमंडलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को एनएच 05 को पूरी एहतियात बरतते हुए बिना किसी नुकसान के ढंगा लगाकर मार्ग को आम लोगों के लिए जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उपमण्डल दण्डाधिकारी ठियोग मुकेश शर्मा, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के उपमंडल अधिकारी कनव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





