ऊना और नंगल की सीमा से सटे क्षेत्रों में करवाई जाए मॉकड्रिल

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

13 मई 2023

नंगल में गैस रिसाव के मामले के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने इस मामले पर उपायुक्त रूपनगर को संयुक्त रूप से प्रभावित क्षेत्र में मॉकड्रिल करवाने के लिए पत्र लिखा है। इसके अलावा प्रदेश सरकार से इस संबंध में पंजाब सरकार से पूरे मामले की जांच करवाने के के लिए प्रदेश सरकार से मांग की है। प्रशासन ने संयुक्त मॉकड्रिल करवाने के लिए एनडीआरएफ की टीम को शामिल करने की सिफारिश भी की है

जानकारी के अनुसार नंगल में गैस रिसाव मामले पर जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त रूपनगर को लिखे पत्र में मांग उठाई गई है कि पंजाब सरकार से इस मामले पर गंभीरता से विचार-विमर्श कर पुख्ता कदम उठाए जाएं ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके। इसके अलावा प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को इस प्रकार की घटनाओं को दौरान स्वास्थ्य संबंधी तैयारियों को हर समय मुक्कमल रखने के लिए निर्देशित किया है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news