
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
5 जून 2023

ऊना क्षेत्र की सोमभद्र नदी में अब मत्स्य पालन की शुरुआत हो गई है। इसके लिए मत्स्य पालन विभाग ने घालुवाल पुल के साथ एकत्रित पानी में मंगलवार को 50 हजार मछली का बीज डाला। इसमें कोमन कोर एवं अमून कोर वैरायटी की मछली का 25-25 हजार बीज शामिल है।
मत्स्य पालन अधिकारियों का कहना है हर वर्ष विभाग द्वारा इस झील में मछली का बीज डाला जाएगा। इससे जहां मत्स्य प्रोडक्शन को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार के साधन मुहैया होंगे। युवा मत्स्य विभाग से लाइसेंस लेकर मछली की सेल करने के साथ-साथ अपनी रेहड़ी या दुकान पर मछली बेच सकेंगे। बता दें कि घालुवाल पुल का जीर्णोद्धार होने के बाद पुल के आसपास कंकरीट की दीवार लगाए जाने के बाद काफी मात्रा में पानी जमा हो चुका है। अब इस पानी का इस्तेमाल मत्स्य पालन के लिए किए जाने की योजना तैयार की गई है।
सहायक निदेशक मत्स्य पालन विभाग विवेक कुमार ने कहा कि झील में कोमन कोर एवं अमून कोर वैरायटी की मछली का 25-25 हजार बीज डाला गया है। एसडीएम विशाल शर्मा ने कहा कि मछली उत्पादन से युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि मछली का रख-रखाव मत्स्य पालन विभाग के कर्मचारी करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रशासन भी हर संभव सहयोग करेगा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





