ऊना वन क्षेत्र के तहत बदोली में निजी भूमि पर जापानी तूत के छह पेड़ काटे, विभाग ने कार्रवाई की शुरू

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

28 मई 2023

ऊना वन क्षेत्र के तहत बदोली में निजी भूमि पर जापानी तूत के छह पेड़ काटने का मामला सामने आया है। वन विभाग ने मौका देखकर कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार बदोली में एक व्यक्ति की निजी भूमि से वन काटुओं ने प्रतिबंधित जापानी तूत के छह पेड़ काट लिए। मामले की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए रेंज अधिकारी ऊना राहुल ठाकुर ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। मामले की जांच चल रही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news