ऊना-संतोषगढ़ सड़क मार्ग पर एक ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार घायल

#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*

22 जुलाई 2023

थाना सदर के तहत बैहली मोहल्ला के पास ऊना-संतोषगढ़ सड़क मार्ग पर एक ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल की पहचान चरण सिंह, निवासी वार्ड एक, गांव लमलैहड़ा, डाकघर नंगडा ऊना के तौर पर हुई। हादसा उस समय हुई जब एक ट्रैक्टर की ट्रॉली अचानक खुल गई और दूसरी ओर से आ रहे बाइक सवार से जा टकराई। थाना सदर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

शिकायतकर्ता राज कुमार, निवासी वार्ड-10 बैहली मोहल्ला ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान ऊना की तरफ से एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में आया। तभी इसकी दुकान के सामने ट्रैक्टर की ट्रॉली अचानक खुल गई और रामपुर की तरफ से ऊना आ रहे बाइक चालक के साथ टकरा गई। हादसे में बाइक चालक को बाजू, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई। आसपास मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया तथा घायल को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*

Share the news