एचआरटीसी ने वोल्वो बसों के किराये में 5 से 30 फीसदी तक कटौती कर यात्रियों को दी बड़ी राहत

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

17 जनवरी 2023

 

एचआरटीसी ने वोल्वो बसों के किराये में 5 से 30 फीसदी तक कटौती कर यात्रियों को बड़ी राहत दी है। हिमाचल से संचालित होने वाली सभी वोल्वो में फ्लेक्सी फेयर लागू कर दिया गया है। अवैध रूप से चल रहीं निजी वोल्वो बसों से स्पर्धा के लिए निगम ने पहली बार यह व्यवस्था लागू की है। यात्रियों को सीटों के आधार पर ऑनलाइन अथवा काउंटर बुकिंग करने पर ही किराये में छूट का लाभ मिलेगा।

शुरू की 20 सीटों के लिए पूरा किराया वसूला जाएगा जबकि इसके पीछे वाली सीटों के लिए किराये में 30 फीसदी तक छूट मिलेगी। इतना ही नहीं, खिड़की की ओर वाली सीट का किराया अधिक होगा जबकि गैलरी की ओर वाली सीट का किराया कम होगा। एचआरटीसी के महाप्रबंधक पंकज सिंघल ने बताया कि अवैध रूप से चल रहीं निजी वोल्वो बसों से स्पर्धा और ऑफ सीजन में यात्रियों को किराये में छूट का लाभ देने के लिए फ्लेक्सी फेयर लागू किया गया है। आगामी 15 मार्च तक यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news