
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
13 मई 2023
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 17 और 19 मई को प्रस्तावित आईपीएल मैचों को लेकर पर्यटन नगरी के होटलों में एडवांस बुकिंग का दौर शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार धर्मशाला, मैक्लोडगंज में मैच के लिए शुक्रवार तक 10 फीसदी ऑनलाइन बुकिंग दर्ज हो चुकी है जोकि होटल कारोबारियों सहित पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सुखद संकेत है।
इससे आने वाले समय में होटल कारोबार के पटरी पर आने की उम्मीद है। होटल कारोबारियों की मानें तो भारत-आस्ट्रेलिया का मैच रद्द होने से धर्मशाला में पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था। अब आईपीएल मैचों को लेकर होटल कारोबारियों को कारोबार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





