एडवांस स्टडी के पास एसपी-सीएम सिक्योरिटी के सरकारी आवास में लगी आग, 15 लाख का नुकसान

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

17 अप्रैल 2023

राजधानी शिमला के बालूगंज थाना अंतर्गत एडवांस स्टडी के पास एसपी-सीएम सिक्योरिटी के सरकारी आवास में रविवार रात को अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दमकलों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।अग्निकांड में करीब 15 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।जबकि 30 लाख की संपति को जलने से बचाया गया है।    लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है। इस सरकारी आवास में रेनोवेशन का कार्य चल रहा था तथा एसपी सीएम सिक्योरिटी डॉक्टर शिव कुमार ने अभी यहां शिफ्ट नहीं किया था। बुर्ज कॉटेज काफी पुराना सरकारी आवास है। इसकी पहली मंजिल में आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया।

बालूगंज अग्निशनम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक एडवांस स्टडी चौक के पास बुर्ज कॉटेज में रात करीब 2 बजे आग लग गई। आग बुझाने के लिए बालूगंज के अलावा माल रोड और छोटा शिमला से भी फायर टेंडर को बुलाया गया। तीन फायर टेंडरों की मदद से सुबह 5 बजे तक आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट रही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news