
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
28 जुलाई 2023
हिमाचल में आई आपदा के बीच एनएचआई की नाकामिया सामने आई है आपको बता दें कि प्रदेश भर में हुई भारी बारिश से जहां पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ वहीं पर कुछ स्थानों पर सड़कें भी धंस गई जिसका कारण है की एनएचआई द्वारा सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। एक और जहां एनएचआई द्वारा की गई गलत कटिंग के चलते लोगों के घर गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं वहीं दूसरी ओर एनएचआई द्वारा डंगे भी ठीक से नहीं लगाए जा रहे हैं जिस कारण से कालका शिमला नेशनल हाईवे 5 पर सड़के धंसती हुई नजर आ रही है जिस कारण रोड भी बंद हो जाता है और वाहनों की आवाजाही भी नहीं हो पाती जिसके चलते आय दिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है
इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी अमित सहगल ने बताया की कालका शिमला नेशनल हाईवे 5 पर डंगा चार बार गिर चुका है जिसके चलते यह रोड बंद हो जाता है उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस डंगे को लगाने में खानापूर्ति न की जाए और इसका उचित निर्माण किया जाए।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





