# एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जानी 406 गांवों के लोगों की समस्याएं : नेगी

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

21 मई

2023

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सामाजिक अनुभूति के माध्यम से प्रदेश के 406 गांवों तक पहुंच कर लोगों की समस्याओं को जाना। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने 11 मई से इस कार्यक्रम का शुरू किया था।

इसके तहत प्रदेश के संगठनात्मक 18 जिलों में परिषद के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक अनुभूति की है। इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश के 406 गांवों में पहुंच कर लोगों की समस्याओं व उनके रहन-सहन, परिस्थितियों को जाना।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों के रहन- सहन, गांव में रास्तों, शिक्षा, यातायात व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल मात्र एक ऐसा संगठन है, जो समस्या के साथ समाधान भी करता है। सामाजिक अनुभूति से जो विषय निकलकर आते हैं, परिषद उन मुद्दों को प्रशासन के समक्ष उठाती है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news