
खबर अभी अभी ब्यूरो
सोलन, 13 मार्च:
एल.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, सोलन के एल.आर. इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (LRET) द्वारा बी.टेक विभाग के विद्यार्थियों के लिए आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में एल.आर. एजुकेशन ट्रस्ट की प्रबंध निदेशक शचि सिंह, अकादमिक निदेशक डॉ. पी. पी. शर्मा, फार्मेसी के प्रिंसिपल अवनीत गुप्ता, एल.आर. पॉलिटेक्निक की प्रिंसिपल डॉ. कंचन बाला जसवाल, बी.टेक विभाग के एचओडी निशांत ठाकुर, मैनेजमेंट विभाग की एचओडी डॉ. श्वेता संधू, एचएमसीटी के प्रिंसिपल डॉ. सुरेश चौहान तथा उप निदेशक (मार्केटिंग एंड पीआर) हुसैन जैदी सहित संस्थान के अन्य संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
दो दिनों तक चली इस खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, टेबल टेनिस, पावरलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, आर्म रेसलिंग और कैरम जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्रों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक शचि सिंह ने कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और युवाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाती हैं। वहीं अकादमिक निदेशक डॉ. पी. पी. शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में सहायक होते हैं तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिताओं के प्रमुख विजेता इस प्रकार रहे:
क्रिकेट (पुरुष वर्ग): विजेता – इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, उपविजेता – सिविल इंजीनियरिंग
कबड्डी (महिला वर्ग): विजेता – ईई/सीएसई, उपविजेता – सिविल इंजीनियरिंग
बास्केटबॉल: विजेता – सीएसई, उपविजेता – प्रथम वर्ष (सीएसई, एआई, ईई, सीई)
बैडमिंटन (महिला वर्ग): विजेता – सीई
शतरंज: विजेता (बालक) – प्रथम वर्ष, विजेता (बालिका) / उपविजेता – सीएसई
टेबल टेनिस: विजेता – सीएसई
पावरलिफ्टिंग: विजेता – इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
एथलेटिक्स (100 मीटर दौड़): विजेता – सिविल इंजीनियरिंग, उपविजेता – इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
वॉलीबॉल: महिला वर्ग विजेता – ईई/सीएसई, पुरुष वर्ग उपविजेता – सिविल इंजीनियरिंग
आर्म रेसलिंग: विजेता – इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
कैरम: विजेता (बालक) – ईई, विजेता (बालिका) – सीई
कार्यक्रम का समापन उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। इस खेलकूद प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ टीमवर्क, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के महत्व को समझने का अवसर प्रदान किया।





