एस वी एन स्कूल कुनिहार में बड़े हर्ष व उल्लास से मनाया गया हिमाचल स्थापना दिवस का 53 वां उत्सव

#खबर अभी अभी कुनिहार ब्यूरो*

25 जनवरी 2024

हिमाचल स्थापना दिवस के 53 वे उत्सव को एस वी एन स्कूल में बड़े हर्ष व उल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल निदेशक लूपिन गर्ग व सोना गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आकर्षण मनोरंजन के साथ – साथ हिमाचल के इतिहास से भी अवगत कराना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत हिमाचली लोकगीत ‘सभी देशा ते शोभटा मारा हिमाचल प्यारा’ से की गई । नर्सरी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटी ने सब का मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त एकल गान, एकल नृत्य व सामुहिक रुप से प्रस्तुत नाटी आदि प्रस्तुतिया दी गयी।

दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने समूह गान द्वारा प्रदेश के प्रति अपने प्रेम व उसे प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में लूपिन गर्ग ने सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों को हिमाचल स्थापना दिवस की बधाई दी और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही कम समय में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए उनके काम की सराहना की। वहीं इस मोके पर विद्यालय प्रधानाचार्या उमा यादव सहित सभी अध्यापक गण मौजूद रहे।

#खबर अभी अभी कुनिहार ब्यूरो*

Share the news