और्या हेल्थ केयर कंपनी में 300 से अधिक कामगार करते है काम, नहीं दी जा रही किसी भी प्रकार की सुविधा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

27 मई 2023

हिमाचल प्रदेश की कुछ कंपनियां केंद्र व प्रदेश सरकार के कानूनो की धज्जियां उड़ा रही है। वही इंटक व एटक की यूनियनों ने कंपनियों के द्वारा मजदूरो के शोषण पर कार्रवाई की। इंटक के प्रदेश सचिव राजन गोयल ने कहा की कंपनियां मजदूरों से बंधुआ काम करवा रही है। जिसमें उन्होंने कहा की कंपनियां मजदूरों को ना तो पीएफ काट रही है और न कोई सुविधा दे रही है। कुछ मजदूरों के तो हाथ पाव तक जल चूके है।। राजन गोयल का यह भी कहना है । की अधिकतर कंपनियां अपने रिकॉर्ड में सारी सुविधाएं तो नोट कर लेती है। लेकिन जमीनी स्तर ऐसा कुछ भी नहीं होता है ऐसा ही एक मामला झाड़मरी के और्या हेल्थ केयर पीवीटी एलटीडी का भी सामने आया है।

राजन गोयल का कहना है कि इस कंपनी में 300 से अधिक कामगार काम करते हैं और इन को किसी भी प्रकार की सुविधाएं नहीं दी जा रही है। ना ही इनके पास कंपनी की ड्रेस और ना ही सेफ्टी शूज है वहीं एटक के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा का कहना है। की कंपनियों की मनमानी हद से ज्यादा बड़ चुकी है। वही लेवर इंस्पेक्टर ने भी मजदूरों को पूरा भरोसा दिलाया है उन्हे इंसाफ दिलवाया जायेगा। वही एटक के जिला अध्यक्ष ने कहां की कुछ कंपनियों ने तो सरकारी डंगो के ऊपर ही अपने गोडाउन वह दीवारें खड़ी कर दी है। अगर इनकी जगह यहां के लोगों ने ऐसा किया होता तो प्रदेश सरकार अपने सभी डिपार्टमेंट को लोगों के पीछे लगा देती। लेकिन कंपनियों के लिए ऐसा कुछ भी नहीं है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news