कंगना रणौत के खिलाफ कांग्रेस प्रवक्ता की टिप्पणी नारी शक्ति का अपमान : जयराम ठाकुर

खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो

26 मार्च 2024

Jairam Thakur: Supriya Shrinet's comment against Kangana Ranaut is unfortunate, it is an insult to women power

देवभूमि हिमाचल की बेटी कंगना रणौत के खिलाफ कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की ओर से की गई टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कंगना रणौत छोटी काशी कहे जाने वाली मंडी की बेटी है। उन्होंने फिल्म जगत में हिमाचल और मंडी का नाम रौशन किया है। उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कंगना रणौत का अपमान पूरे मंडी का अपमान है, पूरे हिमाचल का अपमान है, समूचे देश की संपूर्ण नारी शक्ति का अपमान है

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता का यह बयान ही मातृशक्ति के प्रति कांग्रेस की सोच को दर्शाता है। देवभूमि के लोग कांग्रेस की महिला नेत्री  की ओर से मंडी  की  बेटी के इस अपमान को माफ नहीं करेंगे। मातृशक्ति का अपमान कांग्रेस की आदत बन गई है। लोकसभा के चुनाव में मंडी और हिमाचल की जनता कांग्रेस को उनके इस कृत्य का करारा जवाब देगी।

खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो

Share the news