
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
26 मार्च 2024
कंगना रनौत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। चौतरफा आलोचना के बाद भले ही उन्होंने आपत्तिजनक पोस्ट डिलीट कर दिया हो, लेकिन अब महिला आयोग ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर सुप्रिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। #NCW ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “एनसीडब्ल्यू सुप्रिया श्रीनेत और एचएस अहीर के अपमानजनक आचरण से स्तब्ध है। ऐसा व्यवहार असहनीय है और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है। एनसीडब्ल्यू प्रमुख रेखा शर्मा ने #ECI को पत्र भेजकर उनके खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*





