# कभी मंत्री नहीं रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू : रवि ठाकुर

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

13 मार्च 2023

अधिकरियों के तबादलों से नाराज चल रहे लाहौल स्पीति के कांग्रेस के विधायक रवि ठाकुर ने बीते दिन जहां कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताई। वहीं, सोमवार को रवि ठाकुर ने मुख्यमंत्री को ही निशाने पर ले लिया।

उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू कभी मंत्री नहीं रहे हैं और वह सीधे विधायक से मुख्यमंत्री बन गए हैं। ऐसे में शायद सरकार में आने और प्रशासनिक पकड़ में थोड़ा समय लगता है। यही नहीं उन्होंने कहा कि जिस तरह से बच्चा पैदा होने के बाद खाने के लिए दांत आने में समय लगता है। वैसे ही शायद थोड़ा समय लग सकता है।

इसको लेकर ही प्रतिभा सिंह को पत्र लिखा है और जल्द से जल्द लाल स्वीट में खाली पड़े पदों को भरा जाए। उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति में एसडीएम बीडीओ से लेकर कई पद खाली पढ़े हुए हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जबकि कोई अधिकारी जब तक ज्वाइन नहीं कर लेता, तब तक पहले वाले अधिकारी को रिलीव नहीं किया जा सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द पदों को भरा जाए।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news