कर्नाटक में जीत पर प्रतिभा बोलीं- देश के अन्य राज्यों में भी जीत का परचम लहराएगी कांग्रेस

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

14 मई 2023

himachal congress president Pratibha Singh statement on Karnataka Election Results 2023

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित सभी नेताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जीत ने पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है

देश के अन्य राज्यों में भी कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएगी। प्रतिभा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोगों ने भाजपा की ध्रुवीकरण की राजनीति को पूरी तरह ठुकरा दिया है। हिमाचल के बाद कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत से साबित हो गया है कि देश में भाजपा के खिलाफ हवा चल पड़ी है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news