
#खबर अभी अभी दिल्ली ब्यूरो*
10 अगस्त 2024

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आज दिल्ली में पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक की स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कई मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा। कर्नाटक में किसानों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने किसानों से जो वादे किए, उसे पूरा नहीं कर पाई। राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने किसानों से नहीं मिलने पर सवाल किया। गौरव भाटिया ने कहा कि कर्नाटक में किसानों की आत्महत्या पर राहुल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।उन्होंने एमयूडीए घोटाला पर भी प्रतिक्रिया दी। इसके जरिए उन्होंने कर्नाटक सरकार पर हमला भी बोला।
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, “कर्नाटक में 1200 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। उनकी गलती केवल यह थी कि उन्होंने राहुल गांधी और कर्नाटक सरकार द्वारा किए गए वादों पर भरोसा किया। क्या राहुल गांधी ने 1200 किसानों की मौत पर कोई चिंता व्यक्त की? कर्नाटक में कांग्रेस के घोषणापत्र में किसानों के कल्याण के लिए पर्याप्त कदम उठाने का वादा किया गया था। राहुल गांधी अब कहां छिप रहे हैं? वे कर्नाटक के किसानों से क्यों नहीं मिल रहे हैं। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने जब दावा किया था कि किसानों के परिवार वाले झूठ बोल रहे हैं, तब उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।





