
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
29 मई 2023
कसौली निर्वाचन क्षेत्र के नव निर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा अपने अध्यक्ष पद पर पूरी जोर शोर के साथ अपने कार्यों पर कार्य करते नजर आ रहे हैं। वही बीते कुछ दिनों से कसौली कांग्रेस पार्टी ज़ोन मीटिंग्स के कार्यक्रम कर रहे है। जिस में अलग अलग जगह जाकर लोगो की समस्याओं को सुन रहे हे। वही ज़ोन मीटिंग्स के कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आज भोजनगर ज़ोन पहुचे जंहा पर ज़ोन अध्यक्ष सुभाष शर्मा सिंधी , व जिला परिषद सदस्य राजिंन्द्र ठाकुर पंचायत उप प्रधान रंजीत ठाकुर जी व उनके साथियो ने स्वागत किया व कांग्रेस अध्यक्ष को बधाई दी । वही उन्होंने लोगो की समस्याओं सुन कर उने यह आश्वासन दिया है की जल्द सभी कार्य को कसौली के विधायक विनोद सुलतानपुरी की मदत से जल्द से जल्द करवा दिये जायेगे।
वही उसके बाद प्राथा जोन के नेरिकला पंचायत के कमलोग गांव में पहुचने पर लोगो से बातचीत की और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की व उनकी समस्याओं को भी सुना। अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा है कि उनका जोन मीटिंग करने का मकसद यह है कि वह कॉंग्रेस पार्टी के उन सिपाहियों से भी मिल सके जो कांग्रेस पार्टी की वास्तव में रीड़ की हड्डी है । जो हमारी पार्टी को जीत दिलाते है और वो लोग अपने रोजमरा के कार्यो के कारण बाहर नही निकल पाते ।
साथ ही उन्होंने कंहा की जब ये ज़ोन मीटिंग्स खत्म हो जाएगी तत्पश्चात कसौली कॉग्रेस कमेटी की कार्यकारणी सबकी सहमति से बनाई जाएगी ।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





