
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
3 जून 2023
कसौली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा पट्टाबरौरी कांग्रेस कार्यकर्ताओ की ज़ोन मीटिंग में पहुंचे कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया तत्पश्चात अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा । नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कार्य कर्ताओ से कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों का लक्ष्य बड़ा है जिसके लिए हमे अभी से तैयारियां करनी पड़ेगी इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ताओ की अहम भूमिका होगी।
इस मौके पर हरि शर्मा, ज़ोन अध्यक्ष नियाज महोमद पतटाबरौरी के पंचायत प्रधान हरीश कुमार , उप प्रधान रंजीत ठाकुर , हरिपुर पंचायत के उप प्रधान अफ़स्ल बेग, कांग्रेस नेता कन्हिया राम ठाकुर , रतन ठाकुर, ख्याली राम आदी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





