कांगड़ा के वीर जवान अभय कौंडल का आकस्मिक निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

शिमला/कांगड़ा।
कांगड़ा जिला के निवासी एवं किन्नौर में कार्यरत हिमाचल प्रदेश पुलिस के वीर जवान कांस्टेबल अभय कौंडल के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनके निधन से पुलिस विभाग तथा क्षेत्र में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री Thakur Sukhvinder Singh Sukhu ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि एक बहादुर और कर्मयोगी जवान के रूप में अभय कौंडल की सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

Share the news