
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
4 जून 2023
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। डी वाई पाटिल इंटरनेशनल स्कूल कांगड़ा में विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य पर साइकिल मैराथन का आयोजन हुआ। इसमें स्कूल व बाहर के लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस मैराथन में स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर अगम शर्मा ने भी भाग लिया। मैराथन का शुभारंभ नगरोटा बगवां के एसडीएम मुनीष शर्मा ने किया गया।
प्रतिभागियों का यह सफर 53 मील से शुरू होकर बलधर रोड़ (पंजपुलियां) तक गया, जिसमें लोगों तालियों के साथ उनका हौसला बढ़ाया। एसडीएम समापन लाइन तक प्रतिभागियों के साथ उपस्थित रहे। प्रतिभागियों की सुविधा के लिए जगह-जगह पानी व जूस के स्टॉल लगाए गए। साइकिल मैराथन का आयोजन डी. कैथेलोन और फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के सौजन्य से किया गया। मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को टी-शर्ट दी गई। इस मैराथन में प्रथम स्थान हाउसिंग बोर्ड कालोनी के अयान, द्वितीय स्थान योल कैंट के अमनदीप और तृतीय स्थान कांगड़ा के आर्यन ने हासिल किया। बाहरी स्कूली बच्चों में शाश्वत का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। स्कूली बच्चों में सरस ने प्रथम, वृषव ने द्वितीय व अरिहंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में डी वाई पाटिल स्कूल की अवनीत कौर ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा वातावरण को प्रदूषण मुक्त करना था।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





