# कांग्रेस ने ईवीएम बदली : चेतन

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

5 मई 2023

HP bypolls: BJP expels Chetan Bragta - Hindustan Times

भाजपा नेता चेतन ब्रागटा ने कहा कि कांग्रेस चुनावों में धांधली के लिए जानी जाती है उसका एक बहुत बड़ा उदाहरण है बालूगंज नगर निगम चुनाव की काउंटिंग में सामने आया जब ईवीएम मशीन को बदल दिया गया, जब बालूगंज में ईवीएम मशीन की काउंटिंग हो रही थी तो सभी मशीनों में से एक मशीन का सीरियल नंबर उस सीरियल नंबर से मैच नहीं किया जब 2 मई को मतदान के बाद मशीन को सील कर दिया गया था ।

इसको लेकर भाजपा ने आपत्ति भी दर्ज करी पर कांग्रेस पार्टी ने सरकार का दबाव बनाते हुए चुनाव परिणाम घोषित करवा दिया । यह भाजपा की ओर से कांग्रेस सरकार के ऊपर बड़ा आरोप है एक ईवीएम मशीन को बदलना कांग्रेस की यह मंशा दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news