
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
11 अगस्त 2023
असंगठित कामगार बोर्ड हिमाचल के चेयरमैन राजीव राणा का कामगार बोर्ड के प्रदेश सचिव सचिन बलियान और सभी कार्यकर्ताओं द्वारा राजीव राणा का जन्मदिन मानव हॉस्पिटल नालागढ़ में ब्लड डोनेट करके मनाया गया सचिन बलियान ने कहा कि हमेशा ही राष्ट्रहित की सेवा को सर्वोपरि मानने वाले हमारे सच्चे और अच्छे नेता राजीव राणा हर दिन नई चुनौतियों का सामना करके समाज की सेवा कर रहे हैं पता हमारा भी धर्म बनता है कि राजीव राणा की तरह हम भी समाज को कुछ अच्छा दिन आता हमने उनके जन्मदिन पर ब्लड डोनेट करके समाज का सहयोग किया है और आने वाले समय में भी करते रहेंगे इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल रहा और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजीव राणा के उज्जवल भविष्य की कामना भी की इस मौके पर राजीव राणा भी पहुंचे और उन्होंने ब्लड डोनेट करने वालों का हौसला भी बढ़ाया
इस मौके पर नालागढ़ के विधायक के एल ठाकुर ,एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंघल, डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान, ने भी शिरकत की सचिन बालियान की टीम ने सभी नेता और अधिकारियों को सम्मानित किया और सभी अधिकारियों ने अपने संदेश में यह कहा कि ब्लड डोनेट करना बहुत जरूरी है इससे किसी का जीवन बच सकता है मानव धर्म में सबसे बड़ा धर्म यही है रक्तदान को महा दान इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि डोनेट किए गए ब्लड को रोगियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है जिन्हें सर्जरी या फिर कैंसर जैसे उपचार के दौरान जरूरत पड़ती है दिल हेल्दी रहता है दिल की सेहत भी अच्छी रहती है रक्तदान करने से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है अतः हमें 3 महीने में एक बार रक्तदान करना चाहिए
नालागढ़ के विधायक के एल ठाकुर ने कहा कि रक्त दान को लेकर आज भी लोगों के मन में कई सारी गलत धारणाएं मौजूद हैं. ज्यादातर लोग ऐसा सोचते हैं कि ब्लड डोनेट करने से कमजोरी आ जाती है और फिर कई बीमारियां लग सकती हैं जों कि पूरी तरह से गलत धारणा है. रक्तदान हम सभी की सामुदायिक जिम्मेदारी है. एक रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल में जाने वाले सात लोगों में लगभग एक व्यक्ति को खून की जरूरत होती है, कई बार खून की कमी से लोगों की जान तक चली जाती है. लेकिन ऐसा नहीं है रक्तदान करना बहुत जरूरी है इससे किसी की भी जान बचाई जा सकती है और उसे नया जीवन दिया जा सकता है इस मौके पर राजकुमार ब्लॉक प्रधान डॉक्टर शशी डॉक्टर इंद्र आदि मौजूद रहे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





