
#कांग्रेस पार्टी के टिकट वितरण के साथ ही नाराज़गी का दौर भी शुरू हो गया है |*
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 अक्टूबर 2022
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के टिकट वितरण के साथ ही नाराज़गी का दौर भी शुरू हो गया है। प्रदेश के एक वरिष्ठ नेता का टिकट कटने से गुर्जर समाज कांग्रेस से खफा हो गया है।
गुर्जर समुदाय से हिमाचल कांग्रेस में इकलौते नेता होने के बावजूद टिकट ना मिलने से इस समुदाय के लोग पार्टी से खासे नाराज है।
अखिल भारतीय गुर्जर संघ हिमाचल के अध्यक्ष हेमराज राव और महासचिव सलीम मोहम्मद ने कहा कि गुज्जर समुदाय के 80 % लोग बिना शर्त कांग्रेस का समर्थन करते रहे हैंवह हिमाचल प्रदेश के एकलौते
नेता को टिकट नहीं दे रहे हैं। जब कि उनसे अधिक आयु के नेताओं को टिकट दिए गए हैं।
उनसे कई हज़ार वोटों से हारे पूर्व मंत्रियों को भी टिकट दिए गए हैं। केवल विशेष समुदाय के
लोगों से अन्याय क्या जा रहा है जो सहन नहीं किया जायेगा। ऐसे में एक विशेष समुदाय की नाराजगी सेआगामी चुनाव में कांग्रेस को जिला मण्डी की जोगिन्दरनगर, द्रंग, बल्ह, सुन्दरनगर और सरकाघाट
विधानसभा क्षेत्रों मैं नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसके साथ ही पौण्टा साहिब,
ऊना, बिलासपुर, पालमपुर, जैसिंघपुर, बैजनाथ, देहरा, डलहौज़ी, चुराह, नैनादेवी, झंडूता,
घुमारवीं, संतोषगढ़, गगरेट, कुटलैहड़, चिंतपूर्णी, नालागढ़, दून, नादौन, भोरंज, इंदौरा, नूरपुर,
ज्वाली में भी गुज्जर मतदाता विशेष प्रभाव डाल सकते हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





