# कांग्रेस सरकार द्वारा डिनोटिफाई किए गए संस्थानों के विरोध में शिमला में भाजपा की जन आक्रोश रैली|

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

13 मार्च 2023

 हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सुक्खू सरकार को आए हुए अभी तीन माह का ही समय हुआ है, लेकिन विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। सरकार द्वारा डीनोटिफाई किए गए संस्थानों के विरोध में भाजपा प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान व जन आक्रोश रेलियाँ कर रही है। शिमला में भी भाजपा ने आज शेर ए पंजाब से सीटीओ चौक तक रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के लॉक प्रिय मुख्यमंत्री है। जब से उन्होंने सत्ता संभाली है तब से केवल संस्थानों पर ताले लगाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि पहला बजट अभी पेश नहीं हुआ पर सरकार का हाल ऐसा लग रहा है कि सरकार का अंतिम वर्ष चल रहा है।

जनता सड़कों पर है और लोगों में आक्रोश और निराशा का माहौल है। बीजेपी ने सडकों पर उतरकर इसका विरोध किया है। प्रदेशभर में बंद हुए संस्थानों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसे आज राज्यपाल को सौंपा गया है। बीजेपी बजट सत्र में भी मामले को बढ़चढ़ कर उठाने जा रही है।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news