काजा में छात्रा के आग्रह पर स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे सुक्खू

#खबर अभी अभी काजा ब्यूरो*

18 अप्रैल 2023

सुख की सरकार का मानवीय चेहरा एक बार पुन: देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक छात्रा के आग्रह पर उसके स्कूल की हालत देखने पहुंच गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुलिंग में आठवीं कक्षा में पढऩे वाली छात्रा तेंजिन छोडन कुंगरी गोम्पा में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची और कहा कि उनके स्कूल की हालत ठीक नहीं है। बच्ची ने मुख्यमंत्री से स्कूल भवन का निरीक्षण करने का अनुरोध किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्कूल देखने जरूर आएंगे।

कुछ देर बाद मुख्यमंत्री गुलिंग स्कूल का निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को पुराने स्कूल भवन को गिराकर नया भवन बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र प्राक्कलन तैयार कर सरकार को भेजने के निर्देश भी दिए और मौके पर ही लगभग तीन करोड़ की लागत से यहां पर स्कूल का नया भवन तैयार करने की घोषणा की।

इस दौरान बच्चों से संवाद करते हुए सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार राजकीय शिक्षण संस्थानों में पढऩे वाले विद्यार्थियों को अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए कई नई पहल कर रही है। इसी दिशा में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध ढंग से राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है, जहां छात्रों को गुणात्मक शिक्षा के साथ ही उनके सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

#खबर अभी अभी काजा ब्यूरो*

Share the news