
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
23 अप्रैल 2023
कालका-शिमला एनएच पर कुमारहट्टी के समीप दो गाड़ियों की भिड़ंत हो गई है। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए एमएमयू अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जानकारी के अनुसार कुमारहट्टी फ्लाई ओवर के समीप सुबह 11:45 बजे दो गाड़ियों में भिंड़त हो गई। इस बीच फ्लाई ओवर भी कुछ देर के लिए बाधित हुआ है। हादसे में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





