कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कैथलीघाट-ढली फोरलेन में टनल का निर्माण कार्य फिर हुआ शुरू

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

23 अप्रैल 2023

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कैथलीघाट-ढली फोरलेन में टनल का निर्माण का कार्य फिर शुरू हो गया है। शुंगल में फोरलेन की यह तीसरी टनल होगी। इस टनल से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही होगी। इस टनल के एक हिस्से का लगभग 370 मीटर कार्य पहले चरण में हो चुका है। लेकिन किसी कारण से निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ था। लेकिन अब टनल का दूसरे चरण का कार्य शुरू किया गया। इसी के समानांतर एक और टनल का निर्माण कार्य होगा। इसका निर्माण कार्य सैमन इंफ्रा क्रॉप कंपनी ने शुरू किया।

एनएचएआई के रीजनल ऑफिसर, अब्दुल बाशिद खान ने शुभारंभ किया। इससे पूर्व सर्वप्रथम इस प्रोजेक्ट के एजीएम, केपी दिनेशन ने पूजा अर्चना की। डीजीएम मोहिंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि फेस-टू की टनल जो की कुल 750 मीटर की है। इसका प्रथम भाग का निर्माण लगभग 370 मीटर करीब पहले चरण में हो चुका है। बाकी का निर्माण कार्य अब दूसरे चरण में सैमन इंफ्रा क्रॉप कंपनी करेगी। इसी टनल के समानांतर दूसरी टनल जो कि 1200 मीटर की होगी उसका निर्माण कार्य होगा। जिसका निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राम आसरा खुराल ने बताया कि यह प्रदेश का एक यूनिक प्रोजेक्ट है। इसके शुभारंभ होने के अवसर पर उन्होंने अपनी खुशी जताई। यह प्रोजेक्ट तय अवधि में पूरा किया जाएगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news