किन्नौर के तरंडा पंचायत, महिला मंडल एवं दुर्गा मंदिर कमेटी ने यात्रियों की सेवा और सुविधा के लिए शुरू की प्रेरणादायी पहल

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

12 सितंबर 2023

किन्नौर जिला के प्रवेश द्वारा के समीप  निगलसरी के करापे नामक स्थान में  छह दिन पांच दिन पूर्व  हाईवे 5 का करीब 400 मीटर हिस्सा 50 मीटर नीचे धंस गया है। ऐसे में उस स्थान पर पैदल  आवाजाही भी पूर्ण रूप से ठप है। मार्ग के दूसरी ओर पहुँचने के लिए वैकल्पिक  व्यवस्था के लिए लोगों को वाहन मार्ग से करीब डेढ़ घंटे की पैदल चढ़ाई चढ़ने के बाद तरंडा के समीप पुराण हिंदुस्तान तिब्बत मार्ग पहुंचना पड़ रहा है।  उस के बाद यात्रियों को छोटे वाहनों में करीब 5 किलोमीटर  विकट सम्पर्क मार्ग
से होते हुए  फिर नेशनल हाईवे पर पहुंचना पड़ रहा है।

ऐसे में इस रास्ते में ना तो कोई होटल है ना कोई पानी की सुविधा। समस्या को देखते हुए तरंडा पंचायत, दुर्गा मंदिर कमेटी ,स्थानीय महिला मंडल एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सभी ने मिलकर यात्रियों की सुविधा  एवं सेवा के लिए निशुल्क  खानपान की व्यवस्था शुरू कर दी है। महिला मंडल एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं लगातार सभी यात्रियों को चाय , कोल्डड्रिंक्स , फल एवं बिस्किट आदि मुहैया करवा रहे है।  इसके अलावा  दुर्गा  मंदिर कमेटी की ओर से मुख्य मार्ग तक यात्रियों को लाने ले जाने के लिए निशुल्क गाड़ियां की व्यवस्था की है। ताकि लोग आसानी से बिना पैसे खर्च किए  मुख्य मार्ग
पहुंच सके।

महिलाओं ने बताया  इस विपदा की घड़ी में स्थानीय पंचायत, स्थानीय देवी की कमेटी व पंचायत क्षेत्र के सभी महिला मंडल एवं स्वयं सहायता समूह  के आपसी सहयोग से यह प्रयास हो रहा है।  ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की सुविधा झेलनी ना पड़े। उन्होंने  बताया पंचायत की ओर से यह भी सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी  टैक्सी चालक   सामान्य दर से अधिक टैक्सी किराया न बसूले।  उन का प्रयास है की इस आपदा में  सभी व्यवस्थाएं सामान्य हो। इस के अलावा को यात्री पैदल चलने में असमर्थ हो उस की भी माड़ की जा रही है। इस तरह  तरंडा पंचायत  ने एक मिसाल पेश कर अन्य क्षेत्र के लोगों  के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत  बने है।  किस तरह से ऐसी आपदाओं में निस्वार्थ भाव से आगे आ कर  यात्रियों की सेवा व सहायता की जा सकती है।

तरंडा पंचायत उप प्रधान  गोविंद मोयान  ने बताया कि सभी को मालूम है कि  निगुलसरी में  नेशनल हाईवे 5 का काफी बड़ा हिस्सा धंस  गया है। जिससे यात्रियों को बहुत  दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को एक  किनारे  से दूसरे  छोर  जाने के लिए पैदल  घंटो सफर करना पड़  रहा है।  पहले चढ़ाई चढ़ कर पुराण हिन्दुस्तान तिब्बत रोड उसके बाद संपर्क मार्ग से  फिर से मुख्य मार्ग जाने के लिए छोटे वाहनों का उपयोग करना पड़ रहा है।   तरंडा  पंचायत के विभिन्न महिला मंडल एवं सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं के सहयोग से    सभी यात्रियों को खानपान की सुविधा  रखी  गई है।  ताकि थके एवं बेबस लोगों को सहायता मिल सके।

तरंडा दुर्गा  मंदिर कमेटी प्रधान पदम बिष्ट ने बताया निगुलसरी  के पास नेशनल हाईवे 5  कुछ दिनों से अवरुद्ध  हुआ है। वहां से यात्रियों की आवाज  संभव नहीं है। ऐसे में यात्रियों को नेशनल हाईवे से पुराना हिंदुस्तान तिब्बत रोड पैदल आना पड़ रहा है। वहां से  आगे मुख्य मार्ग पहुँचने के लिए  5 किलोमीटर  विकट सम्पर्क मार्ग का सफर है। इस सम्पर्क मार्ग पर यात्रियों से अधिक पैसा वसूली न हो इसे देखते हुए मंदिर कमेटी की ओर से कुछ वाहनों को यात्रियों के लिए चलाए जा रहा है जो निशुल्क यात्रियों को इधर-उधर ले जाने का काम कर रहे है।

महिला मंडल प्रधान निगुलसरी  पालम देवी ने बताया करापे  नामक स्थान पर नेशनल हाईवे पूरी तरह  धंस गया  है। यहां पर इधर-उधर पैदल चलना भी मुश्किल है। ऐसे में लोगों को पैदल चढ़ाई  चढ़ कर है पुराने हिंदुस्तान तिब्बत रोड में आना पड़  रहा है।  इस रास्ते में खान-पान और पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसे देखते हुए महिला मंडल व पंचायत की ओर से सभी यात्रियों को  चाय पानी  ,कोल्ड ड्रिंक ,बिस्कुट एवं सेब  आदि  निशुल्क दिया जा रहा है।  क्योंकि काफी चढ़ाई चढ़कर यात्री जो है वहां पर पहुंच रहे हैं वह काफी थक जाते है।

महिला मंडल सदस्य निगुलसरी  सावित्री ने बताया कि  करापे नामक स्थान में नेशनल हाइवे बंद होने से यात्रियों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। इसे खुलने में हफ्ता लग सकता है। यात्री लगातार  पैदल ही सफर कर रहे हैं। ऐसे में  पंचायत की महिलाओं ने यात्रियों के लिए  चाय पानी , कोल्ड्रिंक्स ,  बिस्किट ,सेब आदि खिलाने की व्यवस्था की है ताकि किसी भी यात्री को असुविधा न हो।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news