
#खबर अभी अभी किन्नौर ब्यूरो*
11 नवम्बर 2023

किन्नौर जिले के नाथपा के पास नेशनल हाईवे-पांच एक बार फिर से बंद हो गया है। देर रात हुई बारिश के बीच चट्टानें गिरने से नेशनल हाईवे अवरुद्ध हो गया था। एनएच प्राधिकरण ने सुबह 7:30 बजे हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया था।
सुबह 10 बजे फिर से चट्टानें गिरने से एनएच पांच बंद हो गया है। जिससे किन्नौर का संपर्क कट गया है। एनएच पांच बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से जाम की स्थिति बनी हुई है। एनएच प्राधिकरण के मजदूर और मशीनरी मार्ग को बहाल करने मे जुटे हैं।
#खबर अभी अभी किन्नौर ब्यूरो*





